ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के मोढ़ादेव गांव में 15 नवम्बर को खाना लेकर खेत जा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी थी.जिस पर पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी .

क्षेत्र के गाँव मोढ़ा देव निवासी मंशाराम पुत्र मुन्ना लाल ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 15 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे मेरा पुत्र रवि मुझे खाना देने खेत पर आ रहा था। जब वह जगदीश के खेत के पास पहुंचा तभी रविन्द्र सिंह के खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर UP75AY-1859 के चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए रवि को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक ट्रैक्टर में फंसकर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को ग्रामीण प्रदीप और जगदीश ने अपनी आंखों से देखा। वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *