ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।सिंधी समाज द्वारा आयोजित झूलेलाल महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार की शाम झूलेलाल साईं की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा पंचवटी से प्रारंभ होकर गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ होती हुई विश्राम स्थल सिंधी धर्मशाला पहुंची।

यात्रा के दौरान रथ में सजी झूलेलाल की झांकी के साथ श्रद्धालु झूमते-गाते हुए आगे बढ़े और जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सिंधी धर्मशाला पहुंचने पर विधि-विधान से पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान सिंधी समाज के अध्यक्ष शंकर लाल वरयानी, शोभराज नंदवानी, संजय माधवानी, प्रदीप आवतानी शेरू, ओम प्रकाश नंदवानी, लखमी चंद उत्तमानी, जमुना दास लखवानी, राधेश्याम उत्तमानी, राजेश वरयानी, खेमराज तेजवानी, गुरदीप सिंह, राजू बजाज, दिल्लू लखवानी, संजय बजाज, निर्मल कुमार माधवानी, नरेश कुमार, नारायण दास, अजय बजाज, राज कुमार, राजू मोटवानी, ईश्वर दयाल, सेवकराम नंदवानी,एडवोकेट कमल भाटिया, संजय भाटिया, दीपक भाटिया चिंटू, रम्मू विश्ननानी, महेंद्र कुमार समेत महिला श्रद्धालु साथ रही।
