ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
अज्ञात नंबर से आया फोन लड़की बोली – “मेरा पीछा मत करना मैंने कोर्ट मैरिज कर ली है”
भरथना: थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक 19 वर्षीय स्कूली छात्रा घर से परिजनों को बिना बताये अपने साथ घर में रखे जेवर तथा नगदी लेकर गायब हो गयी. काफी खोजबीन करने पर भी जब परिजनों को कुछ पता नही चल सका तब परिजनों ने स्थानीय थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है, पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है.
क्षेत्र के गाँव हथनौली निवासी एक पीडित पिता ने थाना भरथना पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी 19 वर्षीय बेटी स्कूल की कहकर घर से निकली थी. जब वह स्कूल टाइम के बाद भी घर वापस नही लौटी साथ ही वह अपने साथ एक सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र समेत करीब दो तोला सोना तथा घर में रखे 72 हजार रूपए नगद भी ले गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका. किन्तु काफी देर बाद एक अज्ञात नम्बर से फोन आया जिस पर लड़की ने कहा कि “पापा मेरा पीछा मत करना मैने कोर्ट मैरिज कर ली है” पीड़ित पिता का कहना है कि उक्त फोन के बाद से मेरी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका है.
पीड़ित पिता ने लापता बेटी के साथ किसी भी अनहोनी होने की आशंका व्यक्त करते हुए स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है. पीडित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
