जीएसटी स्लैब को चार से दो कराने में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका -ओम रतन कश्यप

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

ओम रतन कश्यप को-प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों ने किया स्वागत सम्मान


इटावा भारत सरकार के द्वारा जीएसटी स्लैब को 4 से 2 करने में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पार्टी अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मांग को स्वीकार किया उक्त अधिकार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने व्यापारियों द्वारा आयोजित एक समान समझ में व्यक्त किया उन्होंने आगे कहा कि अब अगर कंपनियां डीलर को सीधे छूट देंगी तो जीएसटी छूट के बाद की कीमत पर ही लगेगा।यह फैसला कारोबारियों के लिए राहत लेकर आया है और टैक्स विवादों को खत्म किया
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने आगे बताया कि डीलरों को दिए जाने वाले डिस्काउंट को लेकर कारोबारियों के मन में लंबे समय से एक सवाल बना हुआ था जीएसटी कीमत पर लगेगा या डिस्काउंट के बाद की दर पर? अब सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर कोई कंपनी अपने डीलर को किसी सामान पर सीधी छूट देती है, तो जीएसटी उसी कम हुई कीमत पर लगेगा। पहले अफसर कहते थे कि टैक्स पुरानी यानी पूरी कीमत पर लगना चाहिए, लेकिन अब इसको लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं रहेगा। मान लीजिए, कोई कार कंपनी पुराने मॉडल पर ₹20,0000 की जगह ₹18,0000 में डीलर को बेचने की छूट देती है, तो अब जीएसटी ₹18,0000 पर ही लगेगा इसके बाद सीबी आई इस यानी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग ने इस पर एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप ये फैसला स्वागत योग्य है, इससे कंपनियां, डिस्ट्रीब्यूटर और डीलर अब ज्यादा स्पष्टता के साथ लेन-देन कर सकेंगे। साथ ही, जो पुराने विवाद सालों से चल रहे थे, वो भी अब धीरे-धीरे खत्म होंगे इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल जिला उपाध्यक्ष बिना चौहान युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार मिश्रा युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे नगर उपाध्यक्ष एजाज अहमद युवा नगर उपाध्यक्ष अवनीश शर्मा युवा नगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *