ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
सूर्या टी20ई में सबसे अधिक जीत प्रतिशत वाले कप्तान भी हैं, अपनी कप्तानी में सूर्या ने अब तक 28 मैच खेले हैं जिसमे से उन्होंने 24 मैचों में जीत हासिल की है। उनका जीत प्रतिशत 85.72 का हैं।
भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी में एकदिवसीय श्रृंखला हारी तब सबको लगा था कि ये टी20 सीरीज कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव के लिए अग्निपरीक्षा साबित होगी।
टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश से धुलने के बाद दूसरा मैच जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया तब लगा कि टी20 सीरीज का भी वही हाल होने वाला है जो एकदिवसीय सीरीज का हुआ है।
लेकिन अगले दो मैचों ने भारत ने जीत दर्ज कर साबित कर दिया कि ये युवा टीम सूर्यकुमार की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया जैसे देश को भी उसके घर मे भी हराने के माद्दा रखती है। बारिश के चलते सीरीज का पांचवा टी20 मैच रद्द हो गया वरना जिस प्रकार से मैच में शुरुआत हुई थी तीन जीरो से श्रृंखला जीत सकते थे।
एक खिलाड़ी के तौर पर भले ही सूर्या बेटिंग में ना चल रहे हो लेकिन एक कप्तान के तौर पर वो एकदम परफेक्ट हैं।
