चिकिन खिलाने के बहाने कुत्ते को ले गये पडोसी, कुत्ता लापाता

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पडोसी चिकिन खिलाने के बहाने कुत्ते को मांगकर अपने घर ले गये. कई घंटे बीत जाने के बाद जब मालिक कुत्ते को लेने पडोसी के घर के गये तो पड़ोसियों ने दरबाजा खोलना भी मुनासिब नहीं समझा और सुबह कुत्ता मांगने पर पड़ोसियों का कहना था कि आपका कुत्ता रात में ही निकल गया था. परेशान मालिक ने स्थानीय थाना पुलिस से कुत्ता खोजने की गुहार लगाईं है.

नगरिया सरावा गाँव की सुखरानी ने थाना पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे घर पर एक पालतू कुत्ता था जिसे हम लोगों ने करीब सात माह पूर्व पंद्रह सौ रूपए में खरीदा था. मोहल्ले में रहने वाले नामजद माँ बेटे एक जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे मेरे घर आये और कहा कि हम आपके कुत्ते को ले जा रहे है चिकिन बना है इसे भी खिलायेगे तो हम लोगों ने अपना कुत्ता उन्हें दे दिया. रात करीब आठ बजे जब अपना कुत्ता वापस मांगने गये तो पड़ोसियों ने अपने दरबाजे बंद कर लिए और मेरे कुत्ते को घर के अन्दर बनाये रखा. अगले दिन सुबह जब कुत्ता वापस नहीं आया तो पड़ोसियों से पूछने पर पड़ोसियों का कहना था कि तुम्हारा कुत्ता तो रात को ही चला गया था.

पीडिता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों द्वारा उसके कुत्ते को कार में बैठा कर कहीं गायब कर दिया है या फिर किसी को बेच दिया है. पीडिता ने थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कुत्ता खोजने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *