चालक को झपकी आने से रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई,चालक की मौत,18 यात्री घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

*कानपुर से आगरा जा रही थी रोडवेज बस
*हाईवे पर नोरंमई के पास गुराऊ पर हुआ हादसा

जसवंतनगर। गुरुवार रात ढाई बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हो गया। जिसमें कानपुर से आगरा जा रही रोडवेज बस इटावा -फिरोजाबाद सीमा पर स्थित ग्राम नोरंमई के पास गुराऊ के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, लगभग 18 यात्री घायल हो गए।बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार बताए गए हैं।जिनमें से चार यात्रियों को सीएचसी जसवन्तनगर भर्ती कराया गया।घायलों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को सैफई पीजीआई, फिरोजाबाद और जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।जसवंतनगर सीएचसी पहुंचे घायलों में नीतू (30) पत्नी राजेश, राजेश (52) पुत्र रतनलाल, आदित्य (17) पुत्र राजेश कुमार—तीनों निवासी आगरा, और बस परिचालक शशिकांत तिवारी (निवासी दिबियापुर, औरैया) शामिल हैं। चार गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया।फिरोजाबाद पुलिस ने मृतक ड्राइवर राजेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी कमलापुर थाना मनिया धौलपुर राजस्थान उम्र 35 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे के बाद बस और ट्रक को किनारे कराकर यातायात बहाल किया गया।आशंका जताई गई है कि हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *