घर से बैंक गई युवती लापता गुमशुदगी दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बे के एक मोहल्ले से घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली युवती लापता हो गई। जब युवती काफी देर तक घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने युवती की तलाश की किंतु युवती के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बा के मोहल्ला ब्रजराजनगर निवासी एक पिता ने थाना भरथना पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया है कि मेरी 19 वर्षीय पुत्री गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे भरथना डाकखाने से पैसे निकलने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय तक वापस ना आने पर मैने पता किया तब ज्ञात हुआ कि दोपहर बारह बजे दो हजार रूपये निकाले गए है। इसके बाद हर संभव स्थानों तथा परिचितों व रिश्तेदारों के यहां पुत्री की तलाश की किंतु पुत्री का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *