ग्राहक पंचायत ने सीएचसी भरथना की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भरथना की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सैफ को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पंचायत ने कहा कि संगठन उपभोक्ताओं और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता है। इसी क्रम में भरथना के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ दिलाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

पदाधिकारियों ने बताया कि अस्पताल तक जाने वाला रास्ता जर्जर और खराब हाल में है। इसकी वजह से मरीजों और परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अस्पताल में एक्सरे मशीन लंबे समय से खराब पड़ी हुई है,जिसके चलते मरीजों को बाहर ज्यादा रूपए देकर जांच करानी पड़ती है. जिसके कारण गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बाहर जाकर महंगे दामों पर जांच करानी पड़ती है।

इसके अलावा अस्पताल परिसर में जल भराव और मुख्य द्वार पर गंदगी का अम्बार है जिस कारण दुर्गन्ध फैलती है। जिससे कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अस्पताल के बाहर मुख्य सडक जर्जर पड़ी हुई है. जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्र पर आने जाने वाले मरीज व तीमारदार काफी परेशान होते है. संगठन ने मांग की कि इन समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

उक्त ज्ञापन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. सैफ ने बताया कि आस्पताल में खराब पड़ी एक्सरे मशीन को जल्द ठीक कराया जायेगा. साथ ही जो जलभराव की समस्या है उसके सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी इटावा को अवगत करा दिया गया है तथा अस्पताल के बाहर जर्जर सडक के समबन्ध में नगर पालिका परिसर को भी अवगत कराया जा चुका है. उम्मीद है जल्द ही साड़ी व्यवस्थाएं सुद्रढ़ हो जाएगी.

ज्ञापन देने के दौरान एडवोकेट निशान्त पोरवाल (जिलाअध्यक्ष), अनिल श्रीवास्तव (नगर अध्यक्ष), ई.हिमांशु गुप्ता (सचिव), ब्रजेश पोरवाल (जिला मीडिया प्रभारी), अमित श्रीवास्तव(प्रांत पर्यावरण प्रमुख),नितिन दिक्षित (नगर मीडिया प्रभारी) भरत पोरवाल, जितेंद्र सिंह,राम प्रकाश पाल, ऋषभ पोरवाल समेत तमाम सदस्य मौजूद रहे।

फोटो – ज्ञापन सौंपते ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *