ग्राहक पंचायत की बैठक, जाम और जर्जर सड़कों पर सुधार की उठी मांग

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत नगर इकाई की बैठक शुक्रवार को महावीर नगर स्थित संगठन सदस्य दरविंदर सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में नगर की दैनिक समस्याओं, विशेषकर कस्बे में बढ़ते जाम और वार्डों में वर्षों से उपेक्षित पड़ी सड़कों के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय सदस्य निशांत पोरवाल (एडवोकेट) और प्रांतीय सदस्य अमित श्रीवास्तव ने कहा कि कस्बे में आए दिन लगने वाला जाम स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों और स्कूली बच्चों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्ती की जाए तथा वैकल्पिक रूट एवं ट्रैफिक व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए।

जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल ने कहा कि नगर के कई वार्डों की सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिनके चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव और नगर सचिव इंजीनियर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन तैयार कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा।

बैठक में नगर कोषाध्यक्ष अमन सोनी, रामप्रकाश पाल, पुनीत गुप्ता, बॉबी पोरवाल, रिषभ पोरवाल, अमन सिसोदिया, शिवम् गोस्वामी, रविंदर सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने नगर की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *