गुजरात में युवक की आत्महत्या के बाद परिजनों ने की मारपीट, तीन लोग घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के मेढ़ी दुधी गांव में गुजरात में एक युवक की आत्महत्या को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के कन्हैया लाल पुत्र राम सिंह ने बताया कि उसके ही गांव के छक्की लाल का पुत्र कुशल बीस दिन पहले रोजगार के सिलसिले में गुजरात गया था, जहां उसने आत्महत्या कर ली। इसी बात को लेकर छक्की लाल और उसके परिजन आरोप लगाने लगे कि “तुम्हारे पुत्र ने मेरे पुत्र को मरवाया है।”

कन्हैया लाल के अनुसार 17 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे छक्की लाल, छोटे लाल, न्यारे लाल, मोतीलाल, राजीव, संजीव, संजय, भूरे, उनकी पत्नियां और रिश्तेदार इंदल, लुढकन, नीतू, बबलू आदि एकराय होकर उसके घर पहुंच गए और लाठी, डंडे, सरिया और रॉड से उसके पुत्र रमन और अनिल पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा गया। मारपीट के दौरान सभी को गंभीर चोटें आईं। शोरगुल सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिलाओं सहित नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *