ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। नगर के प्रकाश इंटर कॉलेज रोड स्थित निर्माणाधीन गायत्री शक्तिपीठ पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीय माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।
गोष्ठी में हरिद्वार से पधारे विद्वान वक्ता श्री नमो नारायण पाण्डेय ने जानकारी दी कि माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष तथा परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की तप साधना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 20 से 23 जनवरी 2026 तक शांतिकुंज, हरिद्वार में विशाल आयोजन होगा। इसके लिए ज्योति कलश यात्राएँ भारत सहित विश्व के कई देशों में भ्रमण कर देव संस्कृति और जनजागरण का संदेश देंगी। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने “दूसरों के साथ वैसा व्यवहार न करें, जो अपने लिए पसंद न हो” का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव सहित बल्देव प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह आढ़ती, रामलखन ओझा, महेश बाबू यादव, राकेश गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव, शिवकिशोर शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता बबलू, राजीव यादव, देवाशीष चौहान, मोहित यादव, किरन शर्मा, सरिता शर्मा, शशि यादव, मीना यादव, पारुल देवी, मिथलेश, पूनम वर्मा आदि गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।