गांधी जयंती पर बालूगंज में स्वच्छता अभियान, पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने की गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर की सुबह भरथना के बालूगंज स्थित चंद्रशेखर आज़ाद शहीद पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने शिरकत की।

उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि “गांधी जी ने हमें स्वच्छता, सत्य और अहिंसा का जो संदेश दिया है, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।” इस मौके पर मंडल पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं विभिन्न मोर्चों के वर्तमान व निवर्तमान पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्क परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. कार्यक्रम का माहौल गांधीवादी विचारधारा और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा।इस अवसर पर उमेश चन्द्र गुप्ता, सभासद नानू पोरवाल, विमल पोरवाल बंटी, अजय पोरवाल बॉबी, सौरभ दुबे, सुशांत उपाध्याय,चक्रेश जैन, धर्मेंद्र शाक्य, सौरव मिश्रा छोटू, बिण्णु भदोरिया आदि, गणमन व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *