ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा चिन्हित स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का सत्यापन करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विद्युत उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार साहू ने बताया कि अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की जांच की। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया पाए गए, उन्हें शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिल जमा न करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर बिजली बिल जमा करें, ताकि कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गौरतलब है कि बीते 18 मार्च को कस्बा के मोहल्ला महावीरनगर निवासी चाय विक्रेता शिवपाल सिंह के स्मार्ट मीटर से मात्र तीन माह में करीब 1.60 लाख रुपये का बिल आने पर उनकी सदमे से मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बिजली कार्यालय पर शव रखकर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की थी। बाद में विभाग ने बिल संशोधित कर 9100 रुपये कर दिया था।
घटना के बाद विभाग की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। महज तीन दिन के भीतर ही विभाग ने कस्बे के मोहल्ला विशम्भर कॉलोनी, महावीर नगर, ब्रजराज नगर, गांधी नगर में चिन्हित उपभोक्ताओं सघन जांच अभियान चलाकर उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच शुरू कर दी है।
फोटो – जांच करती टीम
