गलत बिजली बिल के सदमे से चाय विक्रेता की मौत, जेई व टेक्नीशियन निलंबित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी चाय विक्रेता शिवपाल सिंह की गलत बिजली बिल के सदमे से हुई मौत के मामले में विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित जेई और टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि 18 मार्च को शिवपाल सिंह को स्मार्ट मीटर का करीब 1.60 लाख रुपये का बिजली बिल का मैसेज मिला था, जिसे देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को विद्युत उपखंड कार्यालय पर रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग की थी।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए थे। इसके बाद 20 मार्च को विभाग ने बिल में संशोधन करते हुए 1.60 लाख रुपये के बिल को घटाकर 9100 रुपये कर दिया था और जांच शुरू की गई थी।

इटावा के अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया कि जांच में जेईम मीटर अजय श्रीवास्तव और टीजी-2 टेक्नीशियन विवेक बाथम दोषी पाए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मानवीय भूल के चलते टेक्नीशियन द्वारा मीटर रीडिंग गलत दर्ज कर दी गई थी, जिससे बिल अधिक आ गया। विभागीय कार्रवाई के बाद अब पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *