ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना : नगर की गलियों में इस समय केवल एक ही नाम गूंज रहा है — “गणपति बप्पा मोरया”। भक्ति और अध्यात्म से सराबोर 17वां गणेश महोत्सव बुधवार से शुरू हो चुका है। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव (रजि.) के तत्वावधान में दान सहाय मंदिर भरथना पर सजे दिव्य दरबार में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
पांडाल में विराजे विघ्नहर्ता बप्पा का दिव्य श्रृंगार दर्शन देखते ही भक्त मंत्रमुग्ध हो उठते हैं। कोई माथा टेककर आशीर्वाद पा रहा है, तो कोई परिवार सहित आरती में शामिल होकर पुण्य का भागीदार बन रहा है। वातावरण ढोल-नगाड़ों की थाप, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति संगीत से गूंज रहा है। सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों ने कलश और झांकी के दर्शन किए।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गणपति बप्पा के दर्शन करते ही ऐसा लगता है मानो घर-आंगन में खुद भगवान पधार गए हों। सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
गणपति बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाने वालों में समिति अध्यक्ष राजू माहेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, कोषध्यक्ष रामजी तोमर, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, मंत्री चन्दू पाटिल, नेक्से पोरवाल, बृजेश पोरवाल, अभिषेक दिक्षित, राजकमल गुप्ता (राजू), संजीव पोरवाल, गोविंद वर्मा, सीटू गुप्ता, रोहित भंसाली, बबलू सविता,सौरभ वर्मा, पवन यादव, गोरे वर्मा, पम्मी यादव, अवनीश कुमार, रितिक पोरवाल, शैलेन्द्र सेंगर बउआ, मुकेश सविता, बॉबी यादव, प्रेम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।