
ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पक्का तालाब चौराहा पर सुबह 8:45 बजे राष्ट्रीय झण्डा सेनानी पत्नियों के द्रारा फहराया जाएगा। राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन बेटू एवं जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता ने सभी सेनानी परिजनों से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेनानी भवन पर उपस्थित होने की अपील की है।
