गंगाराम राजपूत के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा:
महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली के ग्राम ढकाताल में पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत के योगवृद्ध पिताजी गंगाराम राजपूत के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। बहेड़ा ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी विजय प्रताप सेंगर उनके आवास पहुंचे और पूर्व विधायक के पुत्र योगेंद्र राजपूत से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर पत्रकार वीरेंद्र पोरवाल, अध्यापक विजय पाल, शिवम राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *