खेत में जा रहा गाँव का गंदा पानी, फसल बर्बाद — किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। क्षेत्र के ग्राम इंद्रोसी निवासी किसान हरियोगेंद्र तिवारी पुत्र कृष्ण विहारी ने अपने खेत में गाँव का गंदा पानी जाने से फसल बर्बाद होने की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। किसान ने पत्र भेजकर गुहार लगाई है कि लंबे समय से खेत में गंदा पानी भरने से खेती पूरी तरह चौपट हो चुकी है, लेकिन शिकायत करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं।

हरियोगेंद्र तिवारी ने शिकायत में बताया कि पिछले कुछ महीनों से गाँव का नाली का पानी लगातार उनके खेतों में जा रहा है, जिससे धान और अन्य फसलें पूरी तरह सड़ गईं। उन्होंने बताया कि समस्या की सूचना ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार दी गई, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए जाएँ ताकि गाँव के गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था की जा सके और भविष्य में फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल एक किसान की नहीं, बल्कि पूरे इलाके के किसानों को प्रभावित कर रही है। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से कई एकड़ फसल हर साल बर्बाद हो जाती है। किसानों ने मुख्यमंत्री से आईजीआरएस के माध्यम से समस्या के समाधान की मांग की है।

फोटो – मौके पर मौजूद किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *