खड़े ट्रक से ऑटो टकराया”दो महिलाएं हुई घायल”

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।बुंदेलखंड एक्सप्रेस के गोल चक्कर पर खड़े ट्रक से ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार दो महिलाएं घायल हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग बाल बाल बच गए। घायल महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया

जानकारी के अनुसार क्षेत्र अंतर्गत रविवार की अल सुबह करीब 5 बजे भरथना से बिधूना की तरफ जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे की ओर टकरा गया। हादसे में ऑटो में बैठी अनामिका 21 पुत्री संजय निवासी रठगांव बिधूना औरैया व शन्नो 22 पत्नी सिकंदर अली निवासी बिधूना औरैया घायल हो गई।

बताया गया कि हादसे के दौरान ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे, चालक समेत दो लोग बाल बच गए। फिलहाल ऑटो अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।

हादसे में सूचना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भरथना भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *