ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।स्थानीय सहकारी संघ महेवा पर अध्यक्ष राजीव चौधरी की देखरेख में संघ सचिव रामवीर सिंह द्वारा मंगलवार को क्षेत्रीय किसानों को लगभग 200 बोरी यूरिया खाद का वितरण नियमानुसार किया गया ।
इस मौके पर सचिव रामवीर सिंह द्वारा किसानों से खतौनी एवं आधार लेकर पाश मशीन द्वारा अंगूठा लगाकर खाद का वितरण किया गया तथा यूरिया के फसलों में सही प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई ।
क्षेत्रीय किसान राजाराम ने बताया कि खाद नियमानुसार वितरित की जा रही है खाद वितरण के समय संघ के संचालक राजू दुबे ,सहायक सौरभ यादव सहित किसान संतोष सिंह , लला राजपूत आदि मौजूद रहे।
