ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर शनिवार को भरथना स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता (अन्नु) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया।
चौपाल के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने केन्द्रीय बजट 2026 की प्रमुख घोषणाओं और जनकल्याणकारी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बजट में किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी और ग्रामीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बजट में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और डिजिटल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें आम जनता को सीधे लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को स्थान दिया गया है। चौपाल में उपस्थित लोगों ने भी बजट से जुड़े अपने सवाल रखे, जिनका जिलाध्यक्ष द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बजट की महत्वपूर्ण बातों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं की सही जानकारी मिल सके। चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों में बजट को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
इस दौरान पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, सावित्री कठेरिया, प्रशांत राव चौबे, विमल भदौरिया, सीपू चौधरी, गणेश शंकर पोरवाल (लखना चेयरमैन) , राकेश यादव, उदयवीर दोहरे, हरिनाथ सिंह राजावत, वासु चौधरी, श्री भगवान पोरवाल, अनूप जाटव, प्रदीप सविता, ओम प्रताप सिंह बंटू, त्रिलोकी पोरवाल, विमल गुप्ता, विनोद चौहान, विपिन पोरवाल, राकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता सभासद समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा नगर के व्यापारी मौजूद रहे.
फोटो – चौपाल के दौरान मौजूद भाजपा पदाधिकारी
