ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कस्वा के मोहल्ला आदर्श नगर में एक युवती ने प्रेमी तथा उसके पिता द्वारा शादी के एवज में पांच लाख रूपए की मांग से झुब्ध होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे युवती की हालत बिगड़ गयी और सैफई के पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.
कस्वा के मोहल्ला आदर्शं नगर निवासी अरविन्द पुत्र श्रीकृष्ण ने अपने ही मोहल्ले के शिवम राठौर तथा उसके पिता संजू पर आरोप लगाया है कि मेरी 18 वर्षीय बेटी प्रिया जिसे शिवम अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था. जिसके बाद समझौता हुआ और तय हुआ कि शिवम मेरी बेटी से शादी करेगा. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि समझौते के कुछ समय बीत जाने के बाद पिता पुत्र मेरी बेटी पर शादी के बदले में पांच लाख रूपए का दवाब बनाने लगे जिससे आहात होकर मेरी बेटी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
