कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय केंद्रीय कारागार में कांग्रेसियों से करेंगे मुलाकात

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा 11:30 बजे इटावा के महौला केंद्रीय कारागार पहुंचेंगे। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात कर 12:30 बजे वापस लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

आपको बताते चलेंगे कि भाजपा नेताओं द्वारा जबरन ज़िला कांग्रेस कार्यालय में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने एवं कार्यालय में तोड़फोड़ करने पर बचाव में उतरे जनपद के कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों को भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा गिरफ़्तार कर उन्हें संगीत धाराओं में वांछित कर कर जेल भेज दिये जाने सम्बन्धी मामले में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से जेल में गुलाकात करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इटावा आ रहे हैं।यह जानकारी जिला प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी एवं जिला प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यालयों में तोड़फोड़ और हिंसा की जा रही है।

विगत दिनों हुए हरदोई मामले में तो हद हो गई वहां भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर वहां रखी कुर्सियां मेज एवं अन्य सामान की जिस तरह से तोड़फोड़ की उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।

लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन कोई नई बात नहीं है। किंतु कुर्सी छूटने का ऐसा डर इससे पहले किसी और पार्टी में नहीं देखा गया। सत्ता जाने के डर से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से अपना आपा खो दिया है। और अब वह इतनी गिरी हुई हरक़तों पर उतर आए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आने के बाद उनके द्वारा कांग्रेस जनों को जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे वह उन पर अमल करेगें। कांग्रेस अहिंसा में विश्वास रखने वाली पार्टी है।

उन्होंने आगे बताया की जनपद में गठबंधन के अन्य दलों जिसमें समाजवादी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी जैसे बड़े दलों का भी सहयोग और समर्थन मिल रहा है। इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता मुसीबत के समय एक दूसरे के साथ खड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *