कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया चाकू से हमला

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना में एक पुत्र ने ही अपने पिता पर हमला बोल दिया। थाना क्षेत्र के गाँव नगला सती में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने पिता को गाली-गलौज कर न केवल पीटा, बल्कि चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित जसवंत सिंह पुत्र हदय नारायण ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा विकास 19 अगस्त की रात करीब 12 बजे घर पर झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार दिलाने के बाद आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *