कंपोजिट विद्यालय मोढी में अखिल भारतीय ग्राहक महापंचायत का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोढी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट विद्यालय) में अखिल भारतीय ग्राहक महापंचायत के तत्वावधान में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला व नगर भरथना इकाई के पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भरथना नगर की कई प्रमुख हस्तियों ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस दौरान एआरपी ऋषभ यादव, प्रधानाध्यापिका शशि पोरवाल, विजयलक्ष्मी, नीरज शुक्ला, नीरज शाक्य, रेनू चौहान, प्रतिभा शाक्य, प्रतिभा कुमारी दुर्गा, ललित जादौन सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ग्राहक महापंचायत का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जागरूक कर उसे उसके अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। संस्था राष्ट्रीय स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक व्यापक रूप से कार्य कर रही है और समाज को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महापंचायत द्वारा भरथना नगर के नेविलगंज रोड व स्टेशन मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटें स्वीकृत कराने जैसे कार्य भी किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सैकड़ों बच्चों को बॉक्स, फ्रूटी, फास्ट फूड आदि वितरित कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से निशांत पोरवाल (एडवोकेट), पूर्व जिला अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, जिला सचिव, ब्रजेश पोरवाल (जिला मीडिया प्रभारी), अनिल श्रीवास्तव (नगर अध्यक्ष), संगीता पोरवाल (आयाम प्रमुख), हिमांशु गुप्ता (सचिव) सहित सदस्यगण अमिता वर्मा, दीपमाला गुप्ता, शिवांगी पोरवाल, कीर्ति पोरवाल, संगीता श्रीवास्तव, अंजलि पोरवाल, शिल्पी पोरवाल, शिप्रा पोरवाल, माधुरी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक ललित जादौन एवं इंजीनियर हिमांशु गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *