ओवरलोड वाहन छीन रहे भरथना के यातायात की सांसें

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बे में ओवरलोड वाहनों की बढ़ती समस्या अब आम जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। गुरुवार दोपहर इसका एक और नजारा रेलवे क्रॉसिंग के पास देखने को मिला, जहां भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर करीब एक घंटे तक फंसा रहा और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बताया गया कि ट्रैक्टर पर जरूरत से ज्यादा भूसा लदा होने के कारण वह रेलवे क्रॉसिंग के पास बीच रास्ते में ही अटक गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन इसी बीच स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और सहयोग का परिचय देते हुए ट्रैक्टर को किसी तरह निकलवाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को रास्ते से हटाया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सुचारू हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार बढ़ रहा है, जिससे आए दिन जाम और हादसे की स्थिति बनती रहती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

फोटो – रेलवे क्रोसिंग के समीप फसा ओवरलोड ट्रैक्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *