एस सीएसटी आयोग के सदस्य कुन्डे ने सुनील एव जितेन्द्र को बनाया अपना दल (एस) सेक्टर जोन अध्यक्ष अपना दल एस

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

एस सीएसटी आयोग के सदस्य कुन्डे ने सुनील एव जितेन्द्र को बनाया अपना दल (एस) सेक्टर जोन अध्यक्ष अपना दल एस
एससीएसटी आयोग के सदस्य कुन्डे एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य -पटेल इटावा में अपना दल (एस) का कुनवा बढ़ाने में जुटे
एससीएसटी उ०प्र० आयोग के सदस्य / अपना दल (एस) इटावा के प्रभारी रमेशचन्द्र कुण्डे जालौन से इटावा पधारे इसके उपरांत कुण्डे अपना दल (एस) इटावा के विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कुमार के आवास विकास कालोनी स्थित घर पर जाकर उनकी स्व० माताजी के तथा पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष यशा कायी डॉ० सोने लाल पटेलके चित्र पर मार्ल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
नव नियुक्त जोन अध्यक्षों सुनील कुमार वर्मा एवं जितेन्द्र प्रजापति का रमेश चन्द्र कुंण्डे एवं डॉ० हरी शंकर पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने सयुक्त रूप से बैज लगा व मालाओं से लादकर तथा पार्टी का पट्टिका पहना कर पार्टी में आने पर स्वागत सम्मान किया। कुंण्डे ने आगामी पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी कर चुनाव लड़ने का आह्वान किया तथा विधान सभा चुनाव 2027 के लिए पूरे जोश के साथ जुटने का भी आहावन किया। प्रत्येक जोन के अंतर्गत चार चार सेक्टर अध्यक्ष बनाए जाने पर जोर दिया। अगले माह पार्टी का कार्यालय खोलकर मासिक बैठकें आयोजित करने की सर्व सम्मति से बात की गई।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपना दल एस के डा० हरीशंकर पटेल ने पार्टी को मजबूत करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल का इटावा में कार्यक्रम कराने के लिए बल दिया।
मुकेश कुमार विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए आये हुये पार्टी के सभी कार्यकताओं का स्वागत करते हुए बैठक समाप्त की घोषणा की।
विनोद पटेल कार्यालय प्रभारी , कानपुर , अपना दल (एस) इटावा ककार्यवाहक जिला अध्यक्ष – हरिओम सिंह चौहान , जिला सचिव – डॉ सुधीर सविता , अनुपम पटेल , इन्जी० राजेश कुमार वर्मा, ने अपना दल (एस) को मजबूत करने करने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किये ।
सफल मंच संचालन एडवोकेट – अमित चौरसिया ने किया
इस अवसर पर निखिल सविता , हामिद अन्सारी , मु० सोहिल , हिसाम , सैक , आमिर, उमर , सुफियान आदि अनेकों पार्टी के कार्यकर्ता कारण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *