ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
श्रीराम जी के मन्दिर के अलावा गणेश, शिव ,सूर्य,हनुमान,माता भगवती , अन्नपूर्णा और शेष अवतार पर भी धर्मध्वजा फहराया जायेगा – डॉ० हरीशंकर पटेल -प्रमुख समाजसेवी

श्रीराम मन्दिर अयोध्या के धर्म ध्वज पर सूर्य , ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीक बुने है – बीएचपी के जिला मंत्री भानू प्रताप सिंह
अयोध्या के श्री राम मन्दिर के शिखर में धर्म ध्वजा फहराने का ऐतिहासिक , भव्य कार्यक्रम दिनांक 25 नवम्बर 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रधानमंत्री मान० नरेन्द्र मोदी जी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यशस्वी योगी आदित्य नाथ जी के साथ सम्पूर्ण भारत से लगभग 6 हजार अति विशिष्ट व्यक्तियों को सादर पूर्वक अमंत्रित किया गया।
जनपद – इटावा से अपना दल (एस) जिला सचिव – डॉ० सुधीर सविता, कार्यकारिणी सदस्य / डीबीए के उपाध्यक्ष – अमित चौरिसिया , एनटीपीसी ,दिबियापुर से सेवानिवृत मुकेश कुमार सहित 38 अन्य को अमंत्रण प्राप्त हुआ है उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष – डॉ० केके सक्सेना ने दी
विश्व हिन्दू परिषद , इटावा के जिला मंत्री भानू प्रताप सिंह राजावत ने बताया धर्म ध्वजा की लम्बाई 22 फीट तथा चौड़ाई – 11 फीट , ध्वज 42 फीट ऊँचे स्तम्भ पर स्थापित किया जायेगा , ध्वज पर सूर्य , ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीक बुने है
डॉ० हरीशंकर पटेल – प्रमुख समाजसेवी / राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अपना दल (एस) ने जानकारियाँ प्रदान करते हुए कहाँ कि केसरिया रंग की धर्म ध्वजा त्याग , शक्ति और वीरता का प्रतीक है , प्रधानमंत्री मान० नरेन्द्र मोदी जी श्रीराम जी के मन्दिर के अलावा भगवान श्रीगणेश, श्री शिव , श्री सूर्य, श्री हनुमान , माता भगवती , अन्नपूर्णा और शेष अवतार पर भी ध्वजा फहरायेगें।
जनपद- इटावा से ध्वजारोहण कार्यक्रम में अमंत्रित महनुभावों का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने की लगी होड़ जिसमें मुख्य रूप से अपना दल (एस) के हरिओम सिंह चौहान , बीरेन्द्र सिंह पटेल, ब्रजेश पोरवाल, राजेश पोरवाल, अनुपम पटेल , इन्जी० राजेश वर्मा आदि रहे।
