उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर का जिला महामंत्री रमेश यादव के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला महामंत्री रमेश यादव के आवास अशोक नगर इटावा पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर एमपी सिंह तोमर का फूल मालाओं एवं अंग वस्त्र पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

जिला महामंत्री रमेश यादव ने आए हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेश चंद्र वर्मा, सिंह राजावत, आशीष दुबे, अभिषेक दीक्षित, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, जिला मंत्री रमेश चंद्र यादव, अनिल यादव, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, बैटरी इन्वर्टर संगठन के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह, सदस्य कैलाश यादव, इशान खान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *