उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर एमपी सिंह तोमर का हुआ भव्य स्वागत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर एमपी सिंह तोमर का पुलिस लाइन के सामने बाबा बर्फानी निर्मल जल प्रतिष्ठान पर आयोजक जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजावत एवं देवेंद्र सिंह चौहान के द्वारा भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर रमेश बाबू शर्मा ने की संचालन गोपाल नामदेव ने किया।

स्वागत समारोह संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर ने कहा कि आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उसका निष्ठा भाव से निर्वाहन करुंगा व्यापारी समाज के लिए मैं हमेशा संघर्षरत रहूंगा जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए वह हमेशा तत्पर हैं किसी भी व्यापारी को कोई भी समस्या है तो वह लिखित में जिला कार्यालय नुमाइश चौराहे इटावा पर पहुंचा दें उसका संबंधित अधिकारी से तुरंत निस्तारण कराया जाएगा उन्होंने कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र सिंह राजावत एवं देवेंद्र सिंह चौहान का आभार जताया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला महामंत्री रमेश यादव महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया अभिषेक दीक्षित उमेश चंद्र वर्मा जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा चंद्र मोहन सिंह राजावत जिला मंत्री एसपी सिंह तोमर रेडीमेड संगठन के अध्यक्ष विनोद जैन बोनू प्रांतीय सदस्य राहुल चौहान महिला पदाधिकारी लक्ष्मी कुशवाहा अंजू वर्मा प्रिया दिवाकर सहित निर्मल सिंह कुशवाहा मनीष कुमार सीताराम सिंह जादौन गोविंद चौहान छोटे भदौरिया अरविंद द्विवेदी राजेश कुमार अमित सेंगर आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *