उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल को मिली सफलता, प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को जेल भेजने वाले काले कानून का किया खात्मा- डॉ एके शर्मा-नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप के समान समारोह में बोले वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल को मिली सफलता पिछले 15 वर्षों से काले कानून को समाप्त करने के लिए सरकार से मांग कर रहे थे आज उत्तर प्रदेश की माननीय योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अध्यादेश 2025 लागू करके काले कानून का सफाया किया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ एके शर्मा ने उक्त जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप के सम्मान में युवा शहर इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अशोकनगर में व्यक्त किय उन्होंने आगे कहा कि अब व्यापारियों की जेल की बजाय प्रशासनिक समाधान से हल होगी समस्याएं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में व्यापार मंडल अपनी मांग करता चला रहा था 28 अक्टूबर को प्रदेश कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में अध्यादेश 2025 लागू करके व्यापारियों को भारी राहत पहुंचाई है इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुखिया आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी को व्यापार मंडल कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करता है
जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि देश को सर्वाधिक टैक्स देने वाला व्यापारी समाज वर्षों से पीड़ित चला आ रहा था व्यापारियों को सुविधा एवं सम्मान दिलाने के लिए प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन निरंतर 15 वर्षों से इसके लिए लड़ रहे थे आज जाकर सफलता मिली है
वरिष्ठ जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को नेपालियों की समस्या से अवगत कराया और बताया कि अधिकारी चाहे तो व्यापारियों को बिना जेल भेजें हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं इससे व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित रहे सरकार का यह कदम उचित है जिसका व्यापार मंडल स्वागत करता है
युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कभी भी व्यापारियों की समस्याओं को नहीं समझा और छोटी-छोटी समस्याओं पर व्यापारियों को जेल भेजने का कार्य किया आज उन काले कानून का खात्मा हो गया है जिसके लिए निरंतर प्रयासरत रहे हमारे अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी को इसका श्रेय जाता है व्यापारी समाज सदैव आदरणीय अध्यक्ष जी का आभारी रहेगा
युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सदैव व्यापारियों के सम्मान का ख्याल रखा है व्यापारियों को सम्मान के लिए सदैव व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक को व्यापारी बंधु की बैठक को ऐसे आयोजन किया जिससे कि व्यापारियों की समस्याओं का हाल हो सके जिसका व्यापार मंडल बहुत आभार व्यक्त करता है सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पाल युवा शहर महामंत्री अनिल यादव युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी अमित दुबे भोले वैभव अवस्थी युवा शहर संगठन मंत्री कपिल पाठक रोहित दुबे तथाअश्वनी कुमार दुबे सचिन कुमार पीयूष वर्मा हिमांशू यादव मनोज गुप्ता ठाकुर जय सिह अशोक कुमार दुबे रोहन सिंह अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के उपाध्यक्ष जय सिंह चौहान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल जी के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *