उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा व शहर अध्यक्ष नर्गिस बनी

ब्रजेश पोरवाल- एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा -उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नव निर्वाचित महिला जिला कार्यकारिणी का आज भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन आज शहर के एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें महिला व्यापारियों ने नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा,शहर अध्यक्ष नर्गिस का माला पटका पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा ने कहा कि महिला व्यापारियों के सम्मान की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी,आज की नारी अबला नहीं सबला है,हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ बढ़-चढ़ कर आगे हिस्सा ले रही हैं, उघोग और व्यापार के क्षेत्र में भी हम महिलाएं पीछे नहीं हैं
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुड्डी बाजपेई , उपाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव, लाइन पार अध्यक्ष ममता दुबे , जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, जिला महामंत्री मंजू लता दुबे, जिला मंत्री तनु वर्मा , चंचल तिवारी, सहित दर्जनों महिला व्यवसायी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *