इसलिए कर रहे सांप मनमानियां, पिटारी है पर सपेरा नहीं – महेश मंगल, कवि सम्मेलन में गूंजे व्यंग्य और भाव

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। जय वाटिका में सद्भावना साहित्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री डॉ. मंजू मृदुल ने सरस्वती वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

राजस्थान ब्रजनगर से आए कवि हरीश चन्द्र ‘हरि’ ने “फूली-फूली डोले…” सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर किया। आगरा के कवि संजय कुमार एडवोकेट ने “बेटियां उगता सूरज हैं…” जैसी मार्मिक रचना प्रस्तुत की। कानपुर के डॉ. एस. के. श्याम ने “होना था उद्घाटन सड़क का…” के माध्यम से व्यवस्था पर तीखा व्यंग्य किया। दिबियापुर के सुरेश चंद्र दुबे ने “तुम सुंदर सोन चिरैया…” सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। झांसी के व्यंग्यकार हरनाथ सिंह चौहान ने नारी शक्ति पर जोरदार प्रस्तुति दी। बकेवर की कवयित्री डॉ. मंजू मृदुल ने “चाहती हूं सम्मान…” सुनाकर दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन मैनपुरी से आये उपेन्द्र कुमार भोला ने किया.

हरियाणा फरीदाबाद से आए धर्मेश ‘अविचल’ ने उत्साहपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जबकि कानपुर के कुमार सूरज ने “प्यार करना तो ये सोचकर…” सुनाकर माहौल को भावुक बना दिया। इसके अलावा महेश मंगल, डॉ. धर्मेश (बाराबंकी) और बद्री प्रसाद द्विवेदी (हमीरपुर) ने भी काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ‘अन्नू’, विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन मनोज कुमार पोरवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता की उपस्थिति में कवि मंगल सिंह की पुस्तकों “पथरीले पथ” एवं “मंगल सप्तसती” का विमोचन किया गया।

इस दौरान साहित्य परिषद के संस्थापक अरविन्द पोरवाल (सर्राफ), संरक्षक रामशंकर वर्मा (सर्राफ), रामपाल सिंह राठौर (एड.), डॉ आर एन दुबे, शिव कुमार सक्सेना, रघुराज सिंह कुशवाह, अध्यक्ष रामनरेश पोरवाल, सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनय कुमार पोरवाल सहित सदस्यगण वीरेन्द्र सिंह चौहान, विपिन बिहारी दुबे (सर्राफ), उमाशंकर तिवारी, श्रीकृष्ण पोरवाल, शिवकुमार सक्सेना, महेन्द्र सिंह चौहान, रामप्रकाश पाल (पूर्व लेखपाल), कृष्णपाल सिंह राठौर (आईटीआई), दीप सिंह शाक्य, संतोष वर्मा (सर्राफ), पंकज नारायण पोरवाल, रामलखन शाक्य, आशीष वर्मा (लखना)रिंकू यादव (इटावा) इंजी. हिमांशु गुप्ता, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *