इटावा में 89वां गणेश महोत्सव व संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 27 अगस्त से

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। धर्म और भक्ति के रंग में रँगेगा इटावा। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शहर के श्री कालीबाड़ी मंदिर स्थित संन्यास आश्रम में भव्य 89वां वार्षिक गणेश महोत्सव और संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन धूमधाम से होने जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का शुभारंभ 27 अगस्त 2025, दिन बुधवार को गणपति पूजन-अर्चन के साथ होगा। इसके अगले दिन 28 अगस्त गुरुवार दोपहर 1 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 03 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विशेष कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:

कथा समापन : 03 सितम्बर (बुधवार)

सुंदरकाण्ड पाठ : 03 सितम्बर (बुधवार, रात 8 बजे से)

महिला संगीत : 04 सितम्बर (गुरुवार, दोपहर 3 बजे से)

भजन संध्या : 05 सितम्बर (शुक्रवार, रात 8 बजे से)

शोभा यात्रा : 06 सितम्बर (शनिवार, दोपहर 12 बजे से)

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे और रात्रि 8 बजे आरती होगी।

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास पं. श्री जनार्दन शास्त्री शांडिल्य (देवरिया, पूर्वांचल) करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय संत समिति, इटावा के अध्यक्ष गोल्डमेडलिस्ट वेदांताचार्य श्री श्री 1008 स्वामी सुबोधानंद जी महाराज करेंगे।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *