इटावा: जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी गैस कनेक्शनधारकों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल का मूल्य लगभग 940 से 950 रुपये के बीच हो सकता है।उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पहली रिफिल प्राप्त होने के 25 दिन बाद ही अगली रिफिल की बुकिंग करा सकेंगे। रिफिल बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। बुकिंग होने के बाद गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कर दी जाएगी, जिसके लिए उपभोक्ताओं को गोदाम या शोरूम जाने की आवश्यकता नहीं होगी।जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने डिस्ट्रीब्यूटर या संबंधित गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।इसके साथ ही भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार वर्तमान में कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति अस्पतालों और विद्यालय संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी केवाईसी पूरी नहीं कराई है, वे अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर या ऑनलाइन माध्यम से केवाईसी पूरा कर लें, ताकि गैस रिफिल की सुविधा सुचारू रूप से मिलती रहे।
रिपोर्ट : इकबाल अहमद इटावा
