ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। फ्यूजन औरा क्रिएशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इटावा टाइम्स औरा फैशन वीक 2025 ने शहर की शाम को रंगीन और यादगार बना दिया। यह आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को क्लार्क इन होटल एंड रेस्टोरेंट में सायं 4 बजे से शुरू हुआ और देर शाम तक ग्लैमर, फैशन और प्रतिभा का संगम बना रहा।

फैशन शो में डिजाइनर साबिया खान और आरीबा खान ने अपनी खूबसूरत डिज़ाइनों की ड्रेस पहनाकर मॉडल्स को रैम्प पर उतारा। रैम्प पर जब मॉडल्स ने कदम रखा, तो दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया। उनकी डिजाइन की गई ड्रेसेज़ की सभी ने जमकर सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायिका सरिता भदौरिया,
अरुण गुप्ता (अन्नू) — जिलाध्यक्ष इटावा,
व इटावा सेलिब्रिटी गेस्ट शशांक वर्मा (के.एन. ज्वैलर्स के ओनर) और बॉलीवुड सेलिब्रिटी स्नेहा उल्लाल (अभिनेत्री) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन एड. विशाखा मिश्रा ने और तनीश सक्सेना ने किया
रैम्प पर मॉडल्स ने जब के.एन. ज्वैलर्स की ज्वैलरी पहनी तो कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस मौके पर शशांक वर्मा और चितवन वर्मा ने मंच से बताया कि ये ज्वैलरी सोने की होते हुए भी बैंक की 50% राशि के रूप में प्राप्त की जा सकती है।
डिजाइनर्स अरीबा खान और साबीया खान की मॉडल्स में अलीशा खान, दक्ष राज, प्रगति पांडेय, वैष्णवी सोनी, आयुषी यादव, प्राची जैन, मैथिली राजपूत, दृष्टि सोनी, अंकिता भारती, टीसा भारती, सलोनी कुशवंशी, आदित्य गौतम, सीटू बघेल, नेहा बंसल, शिवम पाल, सिद्धार्थ, निकिता, कुमकुम और रचित शामिल रहे।
शो टॉपर के रूप में प्रिंस सोनी और स्नेहा(ताशू) ने मंच पर धूम मचाई।
कार्यक्रम की कार्यकारिणी में दीपक अग्निहोत्री प्रमुख रहे। सहयोग में पूजा यादव, उत्कर्ष अग्निहोत्री, अक्षिता वर्मा, अक्षत सक्सेना, अभिनव सक्सेना, शांतिवीर तिवारी, रिषभ बाजपेई, गौरव कुमार, अतुल राजपूत और धर्मेन्द्र शुक्ला सक्रिय रूप से शामिल रहे।
