इटावा ए आर पी संघ के निर्वाचन में अश्वनी यादव जिलाध्यक्ष एवं चन्द्र जीत सिंह जिला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा के लीला पैलेस होटल में जनपद इटावा के ए आर पी संघ का निर्वाचन कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कानपुर मंडल संयोजक डॉ अनुजा सेंगर की देखरेख में सम्पन्न हुआ। ए आर पी।साथियों ने सर्वसम्मति से अश्वनी कुमार यादव को जिलाध्यक्ष एवं चन्द्र जीत सिंह को जिला महामंत्री चुना।साथ ही कार्यकारणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष पद पर राहुल त्रिपाठी,पुष्पेंद्र शाक्य,आशुतोष शुक्ला एवं प्रियंका गुप्ता,संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह एवं ऋषभ यादव,संगठन मंत्री पद पर प्रियंका गौर एवं प्रदीप पाल,जिला मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा एवं राहुल दुबे,जिला प्रवक्ता गिरजेश सिंह यादव एवं चन्द्र कांत त्रिपाठी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा रिक्त पदों पर भर्ती पूर्ण कराने एवं जनपद को शासन की मंशा के अनुरूप निपुण जनपद बनाना एवं गुणवत्तापरक शिक्षा हेतु शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करना।कार्यक्रम के दौरान शिव प्रताप सिंह,आलोक दोहरे,सीमा गौतम, शिप्रा सिंह, इंदु चतुर्वेदी, गौरव यादव, विवेकानंद दुबे, राजीव त्रिपाठी, राजवीर शाक्य, अरविंद कुमार शाक्य,आदि ए आर पी साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *