इटावा इकदिल एकादशी के अवसर पर खाटू श्यामजी मंदिर पर द्वितीय विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा: इकदिल एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्यामजी मंदिर इकदिल में द्वितीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल के चेयरमैन सीनियर कंसलटेंट फिजिशियन सुविख्यात डॉक्टर रमाकांत रावत के द्वारा बाबा खाटू श्यामजी की आरती पूजन और भोग लगाकर किया गया सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट और सेवाश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता विकास अधिकारी एल आई सी विमल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को खाटू श्यामजी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया मुख्य अतिथि डॉक्टर रावत ने सेवाश्रम परिवार के द्वारा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया ।कार्यक्रम का संचालन सेवाश्रम लखना नगर अध्यक्ष गिरजेश सारस्वत ने किया सेवाश्रम जिला उपाध्यक्ष रामदास बाथम और सेवाश्रम नगर अध्यक्ष इटावा जगदीश नारायण फौजी ने सेवाश्रम अंग वस्त्र ओढ़ाकर धर्मेन्द्र सिंह चौहान, अखिलेश तिवारी फूफई ईंट भट्टा, संत शरण दुबे, आलोक तिवारी, मधुर तिवारी, सजीव दुबे, दीपक त्रिपाठी, पूर्व कोषाध्यक्ष शशि त्रिपाठी, सेवाश्रम मंत्री मोनिका अग्निहोत्री,सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, नीतू दीक्षित, आदि समेत बाबा खाटू श्यामजी के सैकड़ों की तादात में भक्त उपस्थित रहे भक्तजनों ने हारे के सहारे की जय, तीन वाणधारी की जय, शीश के दानी की जय, कलियुग के भगवान की जय के जयकारे लगाए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *