आम के बाग में फंदे पर लटकी मिली महिला, गांव में सनसनी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के गांव समसपुर में बुधवार सुबह एक अधेड़ महिला का शव आम के बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे किसानों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मृतका की पहचान गांव निवासी नारायण स्वरूप सविता की 45 वर्षीय पत्नी रमाकांती के रूप में हुई। रमाकांती ने धोती के सहारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य तथा थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतका का पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उनका इकलौता बेटा राहुल गांव में रहकर कस्बे की एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। बताया गया कि बेटे की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी और कुछ समय बाद से रमाकांती बेटे-बहू से अलग रहने लगी थी। घटना के समय पति अहमदाबाद में ही मौजूद था, जिसे परिजनों ने सूचना दे दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

फोटो – मृतिका फ़ाइल फोटो तथा घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *