ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा /अहेरीपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने चौकी प्रभारी अहेरीपुर धीरेन्द्र कुमार एवं अन्य हमराही पुलिस फोर्स के साथ कस्बा में पैदल गश्त करते हुए लोगों से संवाद किया वहीं सर्राफा मार्केट ,किराना मार्केट एवं कपड़ा मार्केट में गश्त करते हुए दुकानदारों से अपने अपने प्रतिष्ठानों में सी सी टी वी कैमरे लगवाने का भी आवाहन किया ।

थाना प्रभारी बकेवर श्री मलिक ने दुकानदारों से आवाहन किया कि पुलिस फोर्स तो नियमित गश्त कर रही है आप लोग भी सर्दी एवं कोहरे में जागरूक रहे तथा दुकानों में सी सी टी वी कैमरे भी सुरक्षा की दृष्टि से लगवाए ।
थाना प्रभारी की पहल एवं पुलिस गश्त की लोगों ने सराहना की है।
