ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
अपना दल (एस) आम जनमानस तथा कार्यन्ताओं के लिए उज्जवल भविष्य देने में सक्षम है
-डॉ० हरी शंकर पटेल

अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश के तीसरी पार्टी तथा चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त की – डॉ० हरीशंकर पटेल
इटावा।अपना दल (एस), इटावा ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अपना दल का स्थापना दिवस शिव साई ढावा, पक्का तालाब , इटावा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपना दल एस के डॉ० हरीशंकर पटेल के नेतृत्व एवं श्रीमती पटेल कविता वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी के संस्थापक यशः कायी डा० सोने लाल पटेल जी को स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्पाजलि कर भाव भीनी श्रदांजलि देने के बाद केक काटकर तथा लोगों में बाट कर बड़े हर्षो उल्लास के साथ भव्य तरीके से स्थापना दिवस मनाया।

पार्टी के स्थापना दिवस पर बोलते हुए डॉ० हरीशंकर पटेल ने बताया 4 नबम्बर 1995 को अपना दल (एस) पार्टी की स्थापना हुयी आज अपना दल (एस) पार्टी दिन प्रति दिन अपना जनाधार बढ़ा रही है जिसका जीता जागता उदाहरण है पार्टी के पास 13 विधायक, के साथ विधान परिषद के सदस्य तथा केन्द्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के साथ ही पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरे नम्बर की पार्टी बनी इतना ही नहीं एक तरफ चुनाव आयोग द्वारा कई पार्टीयों की सदस्यता खतरे में है वही अपना दल(एस) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की ईमानदारी , लगन व निष्ठा से जनता की सेवा के लिए सड़क से लेकर संसद तक में बुलन्द आवाज बनकर कई कानून बनवाने मे सक्षम होती जा रही है इसी कारण चुनाव आयोग द्वारा अपना दल (एस) पार्टी को उत्तर प्रदेश की मान्यता प्राप्त पार्टी बनकर प्रदेश वा देश में उभरती जा रही है , अपना दल (एस) आम जनमानस तथा कार्यन्ताओं के लिए उज्जवल भविष्य देने में सक्षम है
स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचारों का आदान प्रदान करने में मुख्य रूप से अपना दल (एस) , इटावा की महिला जिला अध्यक्ष – श्रीमती कविता पटेल, जिला उपाध्यक्ष – हरिओम सिंह चौहान , जिला सचिव – डॉ० सुधीर सविता , जिला कार्यकारिणी सदस्य – अनुपम पटेल , इन्जी॰ राजेश कुमार वर्मा , अमित चौरसिया एडवोकेट ,पार्टी को अनंत ऊचाईयों में पार्टी की नीतियों का अक्षरशः पालन करने का संकल्प लिया।
स्थापना दिवस के अवसर पर सन्जू , अंकित पटेल, अमित पटेल , राम चन्द्र पटेल , राजेश , विजय पटेल , अंकित पटेल ‘टिंकू , नेपाली पठान , राजकुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
