अनूप जाटव बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, समर्थकों ने दी बधाई

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भारतीय जनता पार्टी में अनूप जाटव को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए स्वागत किया।

इस अवसर पर तरुण तिवारी, कृष्ण हरि दुबे, गोविन्द रावत, बॉबी चौरसिया, प्रशांत गौतम, अरुण बघेल, प्रशांत पोरवाल, दीपू तिवारी, शिवम तिवारी और गोविन्द मिश्रा सहित अन्य लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अनूप जाटव के नेतृत्व में पार्टी संगठन और मजबूत होगा तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *