ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: गोद भराई व तिलक का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अतिरिक्त दहेज़ की मांग की मांग पूरी ना होने पर ससुराली जनों ने शादी करने से इंकार किया. पीडिता ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. थाना क्षेत्र के गाँव मेढ़ी दुधी की विनीता देवी पत्नी राज कुमार ने थाना सैफई के गाँव सहसारपुरा हाल निवास ८०६ एनआरआई रेजीडेंसी पारी चौक, ग्रेटर नॉएडा कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के निवासी विपिन कुमार, हिमांशु, सर्वेंद्री तथा प्रियांशी पर आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री मोहनी की शादी हिमांशु के साथ 20 नवम्बर 2025 होनी थी. 4 जून को मेरी पुत्री की गोद भराई व तिलक का कार्यक्रम हुआ जिसमे दस लाख नगद एक लाख रूपए खाते में, एक सोने की अंगूठी व डेढ़ लाख रूपए की नजरें नगद दी थी. गेस्ट हाउस व हलवाई मेरे द्वारा बुक कर दिए गये थे शादी से पहले नामजद एक क्रेटा कार की मांग करने लगे, असमर्थता जाहिर करने पर शादी से इनकार कर दिया. जिससे मेरी पुत्री की जिन्दगी बर्बाद हो गयी. नामजद गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे है. पीडिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
