ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कस्वे के मोहल्ला राजागंज पाली बम्बा के समीप शुक्रवार की दोपहर एक युवक अचेत अवस्था में सडक किनारे पड़ा मिला. जिसके मुंह से खून निकलता देखा स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों में हडकम्प मच गया।. मौके पर लोगों की भारी भीड़ इक्कठा हो गयी. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा।.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्वा के मोहल्ला दान सहाय निवासी आकाश पुत्र रामकुमार शुक्रवार की दोपहर कहीं जा रहा था. तभी अचानक बीच सड़क पर गिर पड़ा. जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा. खून निकलता देखा स्थानीय निवासियों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा।. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।.
