अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने सुधीर चन्द्र पोरवाल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


नोएडा:अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 08 व 09 नवंबर 2025 को श्री परमार्थ ज्ञान मंदिर कनखल हरिद्वार उत्तराखंड में सम्पन्न हुआ अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता जी ने बताया कि वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए संस्था क्या क्या काम कर रही है एवं इस संगठन को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए क्या क्या कर रही है और आगे आने वाले समय को देखते हुए हम राजनैतिक रूप से वैश्य समाज कैसे मजबूत हो इसको ध्यान में रखते हुए सन् 2026 में एक विशाल वैश्य राजनैतिक महापंचायत का आयोजन करने जा रहे हैं

जिससे वैश्य समाज की भलाई के लिए और भी काम किए जा सकेंगे संगठन को मजबूत औरअधिक मजबूत केकरने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ पदों पर नियुक्तियां भी की जिसमें नोएडा निवासी श्री सुधीर चन्द्र पोरवाल जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की मा. मंत्री जी ने माला पहनाकर अपना कर उनको अपना आशीर्वाद दिया जाएगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मा. कपिल देव अग्रवाल जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आपके संगठन को जब भी मेरी आवश्यकता होगी तन मन धन से हमेशा आपके साथ हैं और रहेंगे राजनैतिक भागीदारी में भी वैश्य समाज को जहां भी मेरी आवश्यकता होगी में हर सम्भव मदद करूंगा मेरा मोबाइल चौबीस घंटे आप सबकी सेवा के लिए खुला रहता है आप कभी भी अपने काम के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हो अवसर पर परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के भी आशीर्वचन मिले उन्होंने आश्वासन दिया कि मेरे जहां जहां आश्रम हैं वहां पर आपको अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के सम्मेलन करने के लिए सारी सुविधाएं हम आश्रम के तरफ से उपलब्ध कराएंगे और जहां भी आपलोगों को मेरी जरूरत महसूस हो आप मुझसे संपर्क कर सकते हो।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में नोएडा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश पोरवाल, प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रधान महासचिव राज कुमार अग्रवाल, नोएडा अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पोरवाल, महासचिव नवीन पोरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव धर्मवीर वंशल, हर्ष अग्रवाल, आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुधीर चन्द्र पोरवाल
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *