ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।सद्भावना साहित्य परिषद के तत्वावधान में 22 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कवि महेश मंगल द्वारा रचित काव्य कृतियों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

परिषद के सचिव अनिल श्रीवास्तव आदि ने जानकारी दी है कि सरोजनी रोड स्थित जय वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाअध्यक्ष अरुण गुप्ता अन्नू, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ आर डी मौर्य, उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल करेंगे।
कवि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए कविगण हरीश चंद्र शर्मा ‘हरी’ राजस्थान, बृज प्रसाद द्विवेदी हमीरपुर, महेंद्र मिश्रा रीवा म.प्र., हरनाथ सिंह चौहान झांसी, ध्रुवेश अवस्थी फरीदाबाद, डॉ. शशि शर्मा बाराबंकी, उपेंद्र भोला मैनपुरी, डॉ. मंजू मृदुल बकेवर, कुमार सुरेश कानपुर एवं डॉ. एस.के. श्याम कानपुर रचना पाठ करेंगे। क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर काव्य रस का आनंद लेने की अपील की है।
