ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बा के होमगंज क्षेत्र में चतुर्थ श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार भव्य रूप से हुआ। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय जयकारों के बीच कलश यात्रा के साथ हुई।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और “जय माता दी” के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
आयोजन समिति के अनुसार 24 मार्च (मंगलवार) को भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात माता रानी के भजनों का आनंद लेंगे। वहीं 28 मार्च (शनिवार) को विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
संरक्षक सुमित चौहान व गौरव जैन के निर्देशन में आयोजन समिति के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष सन्नी तोमर, मंत्री आशू पोरवाल, कोषाध्यक्ष रोशन चौहान समेत अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। समिति ने सभी नगर व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
