ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: रेलवे स्टेशन पर बुधवार की दोहपर उस समय हडकम्प मच गया जब आनंद विहार से चलकर कानपुर की ओर जा रही 12816 नन्दन कानन एक्सप्रेस हैंगिंग पार्ट की सूचना पर भरथना रेलवे स्टेशन की मेन डाउन लाइन पर रुक गयी. सूचना पर पहुंची टीम ने ट्रेन को चेक करने के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इकदिल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गार्ड को हैंगिंग पार्ट की सूचना दी गयी थी. गार्ड को बताया गया था कि कि ट्रेन के निचले हिस्से में कोई पार्ट लटक रहा है। जिसके बाद ट्रेन को 11 बजकर 51 मिनट पर रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर रोका गया. ट्रेन रुकते ही स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार स्थायी पथ निरीक्षक शोभित त्रिवेदी ने पूरी टीम के साथ ट्रेन को पूर्ण रूप से चेक किया जिसमे कोई भी कमी नहीं मिली. कोई कमी ना मिलने पर ट्रेन को दोपहर करीब 12 बजकर 24 मिनट पर अपने गन्तव्य की ओर रवाना किया गया.
फोटो – रेलवे स्टेशन पर खड़ी नंदन कानन एक्सप्रेस व अधिकारी
