हादसे को दावत दे रही पेड़ पर रखी हाइटेंशन लाइन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा के मोहल्ला बालूगंज स्थित कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों ग्यारह हजार की हाइटेंशन लाइन स्कूल परिसर में खड़े एक विशाल पेड़ के ऊपर रखी हुई है। जिसके चलते कभी भी हादसा होने का खतरा बरकरार है। जिसके चलते विद्यालय के अध्यापकों ने शीघ्र ही पेड़ की कटाई कराए जाने की मांग की है।

विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक निम्मी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय परिसर में एक विशाल पकड़िया का पेड़ खड़ा हुआ है। जिसके ऊपर से गुजरी ग्यारह हजार हाइटेंशन लाई पेड़ को छू रही है। पहले कई बार पेड़ की कटाई कराई जा चुकी है किंतु वर्तमान में पेड़ ज्यादा बड़ा और हरा है जिस कारण कोई भी पेड़ काटने के लिए तैयार नहीं है साथ ही पेड़ हरा होने के कारण खतरे की आशंका भी बनी हुई है।

बताया गया कि वर्तमान में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की संख्या 113 है। बच्चे कभी पेड़ के पास भी पहुंच जाते है जिसके चलते हादसे का डर बना रहता है। उक्त समस्या के संबंध में बिजली विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए पेड़ कटाए जाने की मांग की गई है।

पेड़ पर रखी हाइटेंशन लाइन को हटाना जनहित में अति आवश्यक है यदि समय रहते पेड़ की कटाई या फिर अन्य किसी जरिए से लाइन नहीं हटवाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल विद्यालय स्टाफ ने समस्या से बिजली विभाग को अवगत कराया है देखने वाली बात होगी कि विभाग इस ओर कब ध्यान देगा और कब तक समस्या दूर हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *